16 से 59 साल की उम्र के लोग बनवा सकते हैं यह कार्ड

सरकार ने मजदूरों को सहायता प्रदान करने के लिए ई-श्रम कार्ड योजना की शुरुआत की जिसमे इस योजना के माध्यम से सरकार ने मजदूरों को दुर्घटना बीमा और पेंशन का लाभ देने का निर्णय लिया था लेकिन अब इसमें भगवान की सेवा-पूजा करने वाले पुजारी-पुरोहित को भी शामिल किया है। भक्तों की कम आवाजाही वाले और छोटे मंदिरों के साथ ही भगवान की सेवा-पूजा करने वाले देशभर के पुजारी और पुरोहितों को भी सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने के लिए केंद्र सरकार ने पहल की है। श्रम और रोजगार मंत्रालय की इस योजना (ई-श्रम कार्ड) के पात्र आवेदकों को केंद्र सरकार की 15 से अधिक योजनाओं के लाभ के साथ ही 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर पेंशन भी मिल रही है। हालांकि, जयपुर सहित प्रदेशभर में जानकारी के अभाव में बहुत कम संख्या में पुजारी-पुरोहितों ने ये कार्ड बनवाए है, जबकि बेंगलूरु सहित अन्य राज्यों में पुजारियों को श्रम कार्ड बनाने के बाद आर्थिक रूप से मदद मिली है। ऐसे में सरकार के साथ ही विभिन्न संगठनों को भी जागरूकता मुहिम शुरू करने की आवश्यकता है।
रोजगार मंत्रालय के अनुसार देशभर के असंगठित क्षेत्र के कामगारों के जीवन स्तर में व्यापक बदलाव लाने और उन्हें आर्थिक स्तर पर आजादी देने के लिए ई- श्रम पोर्टल के रूप में डिजिटल मंच उपलब्ध कराया गया है। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार असमय मृत्यु होने पर पात्र आवेदक के परिवार को बीमा की रकम मिलने पर वह आर्थिक स्तर पर भी सुरक्षित रहेगा। उधर, जयपुर रीजन संयुक्त श्रम आयुक्त आसिफ शेख ने बताया कि विभाग की ओर से जागरूकता के प्रयास जारी हैं। इस क्रम में आगामी दिनों में जयपुर व आस-पास के शहरों में शिविर भी लगाए जाएंगे।
ऑनलाइन आवेदन केसे करे जानने के लिए क्लिक CLICK HERE
इस कार्ड के मुख्य फायदे
पीएम आवास, श्रम योगी मानधन योजना, सुरक्षा बीमा, आयुष्मान भारत, सार्वजनिक वितरण प्रणाली सहित केंद्र की 15 से अधिक योजनाओं का लाभ मिलेगा
देवस्थान विभाग पुजारी और सेवागीर संघ के अध्यक्ष उमाशंकर मिश्र और पुजारी महावीर शर्मा ने बताया कि श्रम विभाग या सरकार के अन्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर पुजारी-पुरोहितों को इस योजना से जोड़ना चाहिए। ऐसा होने पर छोटे मंदिरों के के पुजारियों को आजीविका के लिए मंदिर में आने वाली भेंट पर निर्भर नहीं रहना होगा। कार्ड बनने पर छोटे मंदिरों के पुजारियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा किसी भी नागरिक सेवा केंद्र (सीएससी) व ई-मित्र पर आधार कार्ड, बैंक खाता मोबाइल नंबर से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने पर 12 अंकों का विशेष कोड मिलता है। ई-श्रम कार्ड बनने पर दो लाख रुपए का जीवन बीमा, आशिक विकलांगता पर आर्थिक सहयोग तथा 60 वर्ष की आयु के बाद दो हजार रुपए पेंशन भी मिलेगी। इसके लिए 16 से 59 साल की उम्र के लोग यह कार्ड बनवा सकते हैं।
-
पासपोर्ट फीस अपडेट 2026: 1 जुलाई के बाद कितना देना होगा शुल्क? जानिए पूरी जानकारी | Passport New Fee

अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने, Passport renew कराने या तत्काल (Tatkal) सेवा का लाभ लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सरकार ने Passport सेवाओं की फीस में संशोधन किया है, जो 1-जुलाई-2026 से लागू हो चुका है। इस बदलाव का असर नए Passport आवेदन, नवीनीकरण, डुप्लीकेट पासपोर्ट और…
-
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की पूरी जानकारी

आज के समय में लगातार बढ़ता बिजली का बिल हर मध्यमवर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। गर्मियों के मौसम में तो बिजली बिल बजट को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। इसी समस्या का स्थाई समाधान निकालने और भारत को नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए…
-
आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रक्रिया 2026: पूरी जानकारी

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Ayushman Bharat योजना देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड (Ayushman Card) दिया जाता है, जिसकी मदद से वे सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक का…