UP RTE Admission 2026-27: आवेदन शुरू, जानें पूरी जानकारी और फायदे

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के अधिकार अधिनियम के तहत RTE 25 एडमिशन Uttar Pradesh 2026-27 की प्रक्रिया Start कर दी गई है। इस योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और वंचित वर्ग के बच्चों को निजी / Private स्कूलों में मुफ्त शिक्षा उपलब्ध कराना है। RTE कानून के अनुसार, राज्य के सभी मान्यता प्राप्त निजी/Private स्कूलों में कक्षा 1 या प्री-प्राइमरी स्तर पर 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होती हैं।

RTE Admission क्या है?

RTE (Right to Education) अधिनियम 2009 के अंतर्गत लागू यह योजना गरीब परिवारों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर देती है। इसके तहत चयनित बच्चों से स्कूल द्वारा कोई ट्यूशन/monthly फीस नहीं ली जाती। शिक्षा का पूरा खर्च सरकार करती है, जिससे अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं पड़ता।

Important Dates

PhaseApplication DatesLottery Result
Phase 1Feb 02 – Feb 16, 2026Feb 18, 2026
Phase 2Feb 21 – March 07, 2026March 09, 2026
Phase 3March 12 – March 25, 2026March 27, 2026

RTE एडमिशन के लिए पात्रता

  • बच्चे की आयु 3 -7 Year होनी चाहिए
  • परिवार आर्थिक रूप से कमजोर या वंचित वर्ग से संबंधित हो
  • उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक
  • बच्चे का किसी मान्यता प्राप्त निजी स्कूल के नजदीकी क्षेत्र में निवास होना

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होती है, जिससे पारदर्शिता बनी रहती है।

आवेदन करने के लिए आपको निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र 1लाख से कम जो तहसील द्वारा जारी
  • आधार कार्ड माता पिता का या बच्चे का
  • बच्चे का एक फोटो
  • Ration Card/ Domicile certificate

Age Eligibility (As of April 1, 2026)

  • Nursery: 3 to 4 Years
  • LKG: 4 to 5 Years
  • UKG: 5 to 6 Years
  • Class 1: 6 to 7 Years

RTE UP Admission के प्रमुख फायदे

1. निजी/Private स्कूलों में मुफ्त पढ़ाई
इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि गरीब परिवारों के बच्चे भी अच्छे और नामी Private स्कूलों में पढ़ाई कर सकते हैं।

2. शिक्षा में समानता
RTE योजना समाज के सभी वर्गों को समान शिक्षा का अवसर देती है और शिक्षा में भेदभाव को कम करती है।

3. अभिभावकों पर आर्थिक बोझ नहीं
फीस, Admissionचार्ज और अन्य शैक्षणिक खर्चों से राहत मिलती है, जिससे माता-पिता निश्चिंत होकर बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान दे सकते हैं।

4. पारदर्शी चयन प्रक्रिया
चयन ऑनलाइन लॉटरी सिस्टम के माध्यम से किया जाता है, जिससे किसी भी तरह की सिफारिश या पक्षपात की गुंजाइश नहीं रहती।

5. बच्चों का बेहतर भविष्य
अच्छे स्कूल, बेहतर शिक्षक और सुविधाओं के कारण बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है और उनका भविष्य मजबूत होता है।

RTE एडमिशन के लिए आवेदन कैसे करें?

अभिभावकों को आधिकारिक RTE पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होता है। आवेदन के बाद दस्तावेज सत्यापन और फिर लॉटरी के माध्यम से स्कूल आवंटन किया जाता है।

CLICK FOR APPLY ONLINE

  • पासपोर्ट फीस अपडेट 2026: 1 जुलाई के बाद कितना देना होगा शुल्क? जानिए पूरी जानकारी | Passport New Fee
    पासपोर्ट फीस अपडेट 2026: 1 जुलाई के बाद कितना देना होगा शुल्क? जानिए पूरी जानकारी | Passport New Fee

    अगर आप नया पासपोर्ट बनवाने, Passport renew कराने या तत्काल (Tatkal) सेवा का लाभ लेने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। सरकार ने Passport सेवाओं की फीस में संशोधन किया है, जो 1-जुलाई-2026 से लागू हो चुका है। इस बदलाव का असर नए Passport आवेदन, नवीनीकरण, डुप्लीकेट पासपोर्ट और…


  • PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की पूरी जानकारी
    PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: ऑनलाइन आवेदन, पात्रता और सब्सिडी की पूरी जानकारी

    आज के समय में लगातार बढ़ता बिजली का बिल हर मध्यमवर्गीय परिवार के लिए एक बड़ी समस्या बन चुका है। गर्मियों के मौसम में तो बिजली बिल बजट को पूरी तरह से बिगाड़ देता है। इसी समस्या का स्थाई समाधान निकालने और भारत को नवीकरणीय ऊर्जा (Renewable Energy) के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए…


  • आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रक्रिया 2026: पूरी जानकारी
    आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की प्रक्रिया 2026: पूरी जानकारी

    भारत सरकार द्वारा शुरू की गई Ayushman Bharat योजना देश के गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए बनाई गई है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को आयुष्मान भारत कार्ड (Ayushman Card) दिया जाता है, जिसकी मदद से वे सरकारी और सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक का…


Leave a comment